कार्यक्षेत्र
राजभाषा को निम्नलिखित कार्य सौंपे गए हैं:-
- राज्य सरकार की भाषा नीति का निर्धारण और कार्यान्वयन।
- राजकीय साहित्य का हिन्दी अनुवाद, गजेटियर तथा कानूनी पुस्तकों के अनुवाद कार्य सहित।
- हिन्दी में सरकारी काम-काज करने के लिये मार्गदर्शक साहित्य का निर्माण और प्रकाशन।
- पारिभाषिक शब्दावली का संकलन, निर्माण, प्रकाशन तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा कार्यालयों में प्रचार।
- सरकारी सेवाओं में नियुक्ति, सम्पुष्टि तथा प्रान्नति के लिये ली जाने वाली परीक्षाओं में राजभाषा हिन्दी का स्थान निर्धारित करने से संबंधित कार्य।
- सरकारी सेवकों के लिये हिन्दी प्रशिक्षण तथा परीक्षा का संचालन।
- केन्द्र एवं अन्य राज्यों के साथ राजभाषा विषयक समन्वय कार्य।
- राजभाषा संबंधी सम्मेलन, गोष्ठी, प्रदर्शन आदि का आयोजन तथा इस हेतु संबंधित संस्थाओं को अनुदान स्वीकृत करना।
- सरकारी कार्यालयों में हिन्दी की प्रगति का निरीक्षण कार्य।
- हिन्दी प्रगति समिति एंव अन्य परामर्शी समितियों सं संबंधित कार्य।
- भाषायी अल्पसंख्यकों की भाषा उर्दू, बंगला तथा उड़िया में राजकीय साहित्य का अनुवाद तथा प्रकाशन।
- ‘‘राजभाषा‘‘ पत्रिका संबंधी प्रकाशन कार्य।
- राजभाषा शोध संस्थान (प्रस्तावित)।
- विभिन्न विभागों में हो रहे राजभाषा सबंधी कार्य में समन्वय।